पुवायां: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
शाहजहांपुर के पुवायाँ थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पुरैना के पास एक युवक अवैध तमंचा लेकर खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।