पडरौना: कुशीनगर जिले के पड़रौना नगर में 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर देशभक्ति की लहर, लोगों ने निकाला विजय जुलूस और मनाया जश्न
भारतीय सेना द्वारा चलाए गए "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता को लेकर जिले में जश्न का माहौल है।जैसे ही ऑपरेशन की खबर सामने आई, पड़रौना नगर में विनय जायसवाल के नेतृत्व में लोगों ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया।तिरंगा लिए युवाओं ने देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए सड़कों पर "वंदे मातरम" व "भारत माता की जय" के नारों के साथ पैदल मार्च निकाला