बड़ी नाली में गिरी गाय, नगर निगम ने सुरक्षित निकाला
रायपुर के पुरैना क्षेत्र में एक गाय अचानक बड़ी सार्वजनिक नाली में गिर गई। स्थानीय रहवासियों से शिकायत मिलने के बाद नगर निगम जोन क्रमांक 9 की स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश और जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा के मार्गदर्शन में स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की मौजूदगी में टीम ने जेसीबी मशीन और रस्सी की मदद से गाय को नाली से सुरक्षित बाहर निकाला। नगर निगम टीम ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गाय का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
#RaipurNews #RaipurNagarNigam #Puraina
#CowRescue #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Sep 25, 2026