मानपुर: टोकन के बावजूद किसानों को नहीं मिल रही खाद,डीएपी-यूरिया वितरण में शेयर राशि जमा करने का दबाव,बुवाई हो रही प्रभावित
Manpur, Umaria | Jul 2, 2026 विकासखण्ड मानपुर सहित पूरे जिले मे खरीफ सीजन की बुवाई शुरू हो गई है, लेकिन किसानों को खाद के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पनपथा स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कोठिया पर किसानों ने आरोप लगाया है कि डीएपी और यूरिया वितरण से पहले उनसे शेयर राशि जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है।किसानों का कहना है कि टोकन जारी होने के बावजूद खाद नही मिल रही है।