बिलग्राम: सेलापुर रोड चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फर्नीचर दुकानदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
माधौगंज थाना क्षेत्र के सेलापुर रोड चौराहे के पास सोमवार शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 42 वर्षीय फर्नीचर दुकानदार को टक्कर मार दी,जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चंदीपुर निवासी अजय कुमार अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल अजय को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक