कौंच: कोंच में नवविवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश, पति पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का आरोप, झुलसी महिला अस्पताल में भर्ती
Konch, Jalaun | Jun 21, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर में 22 वर्षीय नवविवाहिता महक गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने पति बाबू जी पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। महक की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।