बागपत: ग्राम जवाहरपुर मेवला में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को ध्यानपूर्वक सुना
Baghpat, Bagpat | May 31, 2026 रविवार की दोपहर करीब 12 बजे भाजपा किसान मोर्चा बागपत देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रेरणादायक होने के साथ-साथ लोगों को उत्साहित भी करता है। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे देशवासियों से संवाद कर समाज के विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं।