मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई सम्पन्न, सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान कहा कि लम्बित प्रकरणों का सत्यापन कराया जाय। उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि आप सब लोग मिलकर अपने जनपद को निपुण बनायें।