लोहरदगा: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना को लेकर हुई बैठक
लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में गुरुवार अपराह्न 3 बजे समाहरणालय में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कैटेगरी के प्राप्त आवेदनों पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। उपायुक्त ने योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने हेतु आवश्यक निर्देश सिविल सर्जन को दिए।