लोहरदगा: लोहरदगा में भाजपा नगर मंडल ने बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई, समाजसेवा का दिया संदेश
लोहरदगा भाजपा नगर मंडल के द्वारा गुरुवार अपराह्न 3 बजे लोहरदगा जिले के विभिन्न बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने की। मुख्य अतिथि विश्वनाथ साहू ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था।