📢 बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर प्रशासन अलर्ट
बागमती एवं कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए खगड़िया जिला प्रशासन द्वारा 24 घंटे निगरानी, क्षेत्र भ्रमण एवं त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारी सुनिश्चित की जा रही है। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में माइकिंग, संध्या चौपाल, नियंत्रण कक्ष की सक्रियता, गर्भवती महिलाओं से संपर्क तथा नावों का परिचालन जारी है। राहत शिविर एवं सामुदायिक रसोई की भी तैयारी पूरी की जा रही है।
जिलाधिकारी खगड़िया के निर्देशानुसार प्रशासन हर संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सजग एवं तत्पर है।
#Khagaria #FloodAlert #BiharFlood #DistrictAdministration #Bagmati #Kosi
Khagaria, Bihar | Sep 28, 2026