मनीगाछी: मनिगाछी थाना क्षेत्र के पुतई के बौनागाछी में छापेमारी, 380 लीटर शराब जब्त
मनिगाछी थाना क्षेत्र के ग्राम पुतई स्थित बौनागाछी में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। कुल 379.980 लीटर शराब जब्त की गई है, जो अवैध रूप से भंडारित की गई थी। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। मनिगाछी थाना की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।