एसएसबी टीम व थाना मोतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम को 01 संदिग्ध व्यक्ति मईनुद्दीन खान पुत्र इमरान खान निवासी वार्ड नं. 06 गाँव पालिकापास से नाजायज 31 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 221/26 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।