कटंगी: नियमों को ठेंगा दिखाकर गरज रहा था डीजे, कटंगी पुलिस ने उठाया तो थम गया शोर
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भक्ति के नाम पर ध्वनि नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। प्रशासन द्वारा पहले ही डीजे संचालकों और गणेश समितियों को ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के संबंध में निर्धारित मापदंडों की जानकारी दी जा चुकी थी, इसके बावजूद विसर्जन जुलूस के दौरान एक डीजे की आवाज इतनी अधिक कर दी गई कि पुलिस की समझाइश भी डीजे संचालक तक नहीं पहुं