प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर किया वार
दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र के शिवपुरी में प्रेम प्रसंग और आधार कार्ड को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर की रात आरोपी दीपक गुप्ता ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से हमला किया। घायल युवक को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्ग रेफर किया गया। जामुल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
#DurgNews #ChhattisgarhNews #CrimeNews #DurgPolice #ChhattisgarhPrimeTime