⏩बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, आर्मी टीम ने किया संभावित प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
⏩ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देशानुसार एवं राहत शाखा प्रभारी संयुक्त कलेक्टर के मार्गदर्शन में वन सिग्नल ट्रेनिंग सेंटर जबलपुर की आर्मी टीम द्वारा जिले के संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का रैकी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य वर्षा ऋतु में संभावित बाढ़ आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करना था।
निरीक्षण के दौरान आर्मी टीम एवं तहसीलदार मानपुर ने उन स्थानों का चयन किया, जहां आपातकालीन परिस्थितियों में सेना अपनी अस्थायी राहत एवं बचाव चौकियां स्थापित कर सकेगी। मानपुर क्षेत्र में चतुर्भुज घाट एवं बलहौड़ तथा इंदवार क्षेत्र में इंदवार एवं भोगगढ़ घाट सहित कुल चार महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित किया गया।
⏩ इन स्थानों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित कर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान आर्मी टीम के अधिकारियों के साथ तहसीलदार मानपुर, नायब तहसीलदार मानपुर एवं प्लाटून कमांडर राहुल कुमार साहू उपस्थित रहे। प्रशासन एवं सेना के इस संयुक्त प्रयास से जिले में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@mohdept
#उमरिया
#umaria