कामां: गोपालगढ़ पुलिस ने चोरी के मामले में तीन स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार
गोपालगढ़ पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए 3 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आसू, सुलेमान और तुरफेद को अलग-अलग स्थानों से पकड़कर अदालत में पेश किया। तीनों आरोपी चोरी के प्रकरण में लंबे समय से वांछित चल रहे थे। कार्रवाई थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित टीम ने की। शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसंधान जारी है।