सोनबरसा: खाप सीमावर्ती गांव में SSB का पशु चिकित्सा शिविर
सीतामढ़ी: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II के जी समवाय कन्हौली ने खाप गांव में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे पशुपालकों के पशुओं की स्वास्थ्य जांच कर जरूरी उपचार और चिकित्सकीय सलाह दी गई। पशुपालकों को पशुओं की साफ-सफाई, के निर्देश दिए गए।