पन्ना: पन्ना में विजयादशमी पर निभाई गई सदियों पुरानी ऐतिहासिक परंपरा, महाराजा छत्रसाल के वंशज को भेंट की गई दिव्य तलवार और बीरा
Panna, Panna | Oct 20, 2026 पन्ना के ऐतिहासिक पद्मावती पुरी धाम में विजयादशमी पर सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए महाराजा छत्रसाल के वंशज को दिव्य तलवार और बीरा भेंट किया गया। महामति प्राणनाथ जी द्वारा 400 साल पहले महाराज छत्रसाल को दी गई इसी वरदानी तलवार के आशीर्वाद से उन्होंने 52 लड़ाइयों में विजय प्राप्त की थी। इस जीवंत ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।