पहाड़ी: जुरहरा पुलिस ने 52 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जुरहरा ने कार्रवाई करते हुए 52 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर सोनौखर मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुंदर सिंह को पकड़ा। उसके कब्जे से ढोला मारू प्लास्टिक के पव्वे में भरी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।शुक्रवार शाम 5बजे मिली जानकारी।