आज़मनगर: आजमनगर: सालमारी बाजार में बड़े वाहनों के कारण लगा जाम, कई घंटों बाद जाम से मिली मुक्ति
सालमारी बाजार में गुरुवार को शाम पांच बजे बड़े वाहनों की वजह से जाम लग गया। जिसके वजह से घंटों लोगों को इस जाम की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई घंटों के बाद इस जाम से लोगों को मुक्ति मिली। वही जाम की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जाम को समाप्त करवाया। वही राहगीरों ने बताया कि आए दिन सालमारी बाजार में घंटो जाम लगता है।