बड़ेराजपुर: सुशासन तिहार में किसानों को मिली बड़ी सौगात, धनोरा शिविर में वितरित की गई डिजिटल किसान किताब
केशकाल विकासखंड के ग्राम धनोरा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में 14 किसानों को डिजिटल किसान किताब वितरित की गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा वनाधिकार खसरा, प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबियां भी हितग्राहियों को प्रदान की गईं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।