हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव की महिला को ससुराल पक्ष ने मारपीट कर दहेज की मांग करते हुए घर से निकाला
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दहेज की मांग करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर महिला कोतवाली पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर महिला कोतवाली पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी।