रामपुर: सोमवार को कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया
Rampur, Rampur | Aug 18, 2025 सोमवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने कलक्ट्रेट में अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तीन ज्ञापन सौंपे, जिनमें किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई है। इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं पर प्रशासन व सरकार का ध्यान आकर्षित करना था।