रामपुर: दिल्ली से बिहार जा रहे युवक की मिलक रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
Rampur, Rampur | Aug 18, 2025 दिल्ली से बिहार जा रहे युवक की मिलक रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से नीचे गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है। घटना सोमवार की सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है। मृतक की जेब से मिले दस्तावेज से मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचना कर दी है। थोड़ी देर में बिहार से रामपुर के लिए मृतक के परिजन रवाना होंगे।