रामपुर: सोमवार को पुराना गंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 79वीं रथ यात्रा का उद्घाटन विधायक आकाश सक्सेना ने किया
Rampur, Rampur | Aug 18, 2025 सोमवार को शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश के रामपुर शहर में श्री हरिहर मंडल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। नगर विधायक आकाश सक्सेना ने फीते की गांठ खोलकर 79वीं रथ यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाने वाली अनेक मनमोहक झांकियां शामिल थीं।