शामली: शामली के केरटू फ्लाईओवर के पास हुई सड़क दुर्घटना की सीसीटीवी फुटेज आई सामने, युवक की हुई थी मौत
Shamli, Shamli | Oct 2, 2026 शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के केरटू फ्लाईओवर के पास 28 सितंबर की देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर के बाद बाइक सवार रामनगर निवासी 25 वर्षीय रवि की मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी जतिन घायल हो गया था। इस घटना की एक सीसीटीवी वीडियो सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर रूकती है और पीछे से तेज रफ्तार बाइक घुस जाती है।