बीना: न्यायालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम हुआ आयोजित, न्यायाधीश व अधिवक्ताओं ने झाड़ू थामकर दिया स्वच्छता का संदेश
Bina, Sagar | Oct 1, 2024 बीना न्यायालय परिसर में आज करीब 11:00 बजे स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शरद जोशी जेएमएफसी व मीनाक्षी शर्मा जोशी जेएमएफसी बीना एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। स्वच्छता कार्यक्रम में न्यायाधीश व अधिवक्ताओं ने साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। जिसके बाद न्यायालय परिसर में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया।