बख्शी का तालाब: पैमाइश के बाद बढ़ा विवाद, युवक ने पड़ोसियों पर मारपीट और धमकी का लगाया आरोप
लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में जमीन की पैमाइश के बाद विवाद हो गया। गांव निवासी शुभम रावत ने पड़ोसी मुनेश्वर उर्फ छोटा, उसकी पत्नी गीता समेत अन्य लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शुभम के अनुसार, राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश पूरी होने के बाद आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया।