🕉️ दीपावली पर बाबा केदार के धाम में आस्था का उल्लास, 19.05 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 🙏
✨ दीपों के पर्व दीपावली पर विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम भक्ति और आस्था के रंगों से जगमगा रहा है। भव्य पुष्प सजावट और हिमालय की बर्फीली चोटियों के बीच बाबा केदार के दिव्य दर्शन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति करा रहे हैं।
🙏 इस वर्ष अब तक 19 लाख 5 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, केदारनाथ यात्रा के समापन में अब महज 3 दिन शेष हैं। आगामी 11 नवंबर को बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
🚔 रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार की ओर से समस्त देशवासियों, श्रद्धालुओं एवं जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा केदार से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना।
🔱 जय बाबा केदार! हर-हर महादेव!
\#KedarnathDham #BabaKedar #KedarnathYatra2026 #Deepawali #Rudraprayag #Uttarakhand #HarHarMahadev
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 8, 2026