आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत घाघरा प्रखंड के घाघरा के देवाकी व कुगांव पंचायत में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ दिनेश कुमार व सीओ खाखा सुशील कुमार के साथ विभिन्न विभागों के कर्मी अपने-अपने स्टॉल लगाकर मौजूद रहे। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन जमा किया।