पटना ग्रामीण: NEET UG परीक्षा में 24 सॉल्वर गिरफ्तार, पटना में ADG ने दी जानकारी
NEET UG परीक्षा में पुलिस ने सॉल्वर गैंग का खुलासा किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए एडीजी ने सोमवार को बताया है कि लखीसराय समेत बिहार के कई जिलों से 24 सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि गिरफ्तार सॉल्वर्स में से कुछ डमी कैंडिडेट भी है जबकि 5 मेडिकल छात्र भी है। बताया जा रहा है कि एक सीट के लिए 40 लाख रुपए में डील हुई थी।