हिलसा: पीएचसी हिलसा में तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर शुरू, पहले दिन 13 आवेदन मिले, 10 दिव्यांगों का पंजीकरण हुआ
Hilsa, Nalanda | Sep 17, 2026 हिलसा। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं उनकी जरूरतों का आकलन करने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हिलसा में गुरुवार से तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर शुरू हुआ। शिविर में पहले दिन कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 10 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया।