*18 दिन में दूसरी बार छलका सीएम हेमंत सोरेन का दर्द, मंत्री की बेटी तृषा को श्रद्धांजलि देते वक्त आंखों से निकले आंसू*
राँची के स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री आवास में गुरुवार शाम को माहौल बेहद गमगीन हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ पहुंचकर मंत्री दीपिका पांडे सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
तृषा सिंह के असमय निधन से मुख्यमंत्री भी भावुक नजर आए। श्रद्धांजलि देने के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह भावुक हो गया।
बता दें 18 दिनों के भीतर यह दूसरा मौका है, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसी करीबी के निधन पर भावुक हुए हैं। इससे पहले करीब 18 दिन पूर्व मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन के बाद मुख्यमंत्री की आंखें नम हुई थीं। अब मंत्री की बेटी के असमय निधन ने उन्हें फिर भावुक कर दिया।
मंत्री आवास पर मौजूद लोगों के बीच भी शोक का माहौल रहा। तृषा सिंह के असमय निधन से परिजन, शुभचिंतक और राजनीतिक जगत के लोग गहरे सदमे में हैं।