कालपी: ग्राम गर्रेही में मकान की दीवार तोड़कर कब्जा करने और ₹50 हजार का नुकसान करने पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Kalpi, Jalaun | Jun 9, 2026 कदौरा थाना के गर्रेही निवासी गंगाप्रसाद ने 8 जून को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 21 अप्रैल को गांव के निवासी रामगोपाल समेत 4 लोगों ने मेरे पूर्वजों के मकान की दीवार तोड़कर कब्जा कर लिया था जिससे मेरा ₹50 हजार का नुकसान हो गया था और मना करने पर गाली गलौज कर धमकी दी थी, पुलिस ने 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मंगलवार दोपहर 2:30 बजे जानकारी दी है।