कौंच: कोंच में पुलिस की गिरफ्त में आया अनोखा बाइक चोर, पुरानी होने पर फिर चुराई उसी मॉडल की दूसरी बाइक, दोनों बाइकें बरामद
Konch, Jalaun | Apr 25, 2026 कोंच कोतवाली पुलिस ने शनिवार दोपहर 2 बजे एक अनोखे बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, आरोपी ने 10 साल पहले झांसी से एक बाइक चोरी की थी, जब बाइक पुरानी हो गई तो उसने उसी मॉडल की दूसरी बाइक चुरा ली, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोंच कोतवाली क्षेत्र के पंचानन चौराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, उसकी निशानदेही पर चोरी की दोनों बाइकें बरामद कर ली गई हैं।