दतिया नगर: बड़निया रोड पर अनियंत्रित होकर खंती में गिरी स्कॉर्पियो, चालक अनु यादव घायल, ज़िला अस्पताल में उपचार जारी
दतिया में सोमवार को बड़निया रोड पर एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। हादसे में कार चालक अनु यादव घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार अनु यादव बिडनिया गांव से दतिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिससे स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर खंती में जा गिरी। ह