सहसवान: जरीफनगर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
थाना जरीफनगर क्षेत्र के समसपुर कुबरी मार्ग पर रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार सत्यपाल पुत्र परसोती (45 वर्ष) एवं भगवान दास पुत्र हरदयाल, निवासी सिरसा खुर्द, बाइक से अपने घर लौट रहे थे। समसपुर कूवरी के प्राथमिक विद्यालय के पास कार की टक्कर से हादसा हो गया।