बांधवगढ़: जनसुनवाई को लेकर कलेक्टर सख्त: हर मंगलवार अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति, मरीजों और आमजन के लिए विशेष व्यवस्था
उमरिया कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने जनसुनवाई कार्यक्रम के प्रभावी संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। अब प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में सभी विभाग प्रमुखों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।कलेक्टर ने कहा कि शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए अनुभाग और विकासखंड स्तर पर भी नियमित जनसुनवाई आयोजित होगी।