पूर्णिया पूर्व: के० हाट थाना पुलिस ने चोरी की विद्युत भेपर बरामद की, एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पूर्णिया जिले के के० हाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की गई एक विद्युत भेपर को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उक्त मशीन जब्त की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।