पूर्णिया पूर्व: चांदीबाड़ी मुर्गी फार्म के समीप 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गिरा, बड़ा हादसा टल गया
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के चांदी पंचायत अंतर्गत चांदीबाड़ी मुर्गी फार्म के समीप रविवार को सुबह करीब 9 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 11 हजार वोल्ट का हाई-वोल्टेज बिजली तार अचानक टूट कर जमीन पर गिर पड़ा। तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे जमीन पर बिजली फैल गई और आग की लपटें उठने लगीं। स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।