पूर्णिया पूर्व: बीरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में लाखों की संपत्ति खाक, पीड़ित परिवार हुआ बेघर
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीरपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 में रविवार अहले सुबह करीब 3 बजे एक घर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट था। इस हादसे में गृहस्वामी मंगल सिंह के घर सहित सटे दुकान में भी आग फैल गई, जिससे लगभग आठ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।