पूर्णिया पूर्व: 16 साल बाद पूर्णिया में दुर्गा पूजा समिति का हो रहा चुनाव, 3 पदों के लिए 6 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला
पूर्णिया में कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा के बीच 16 साल बाद रविवार को दोपहर लगभग 12 बजे से दुर्गापूजा समिति की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कराया जा रहा है। भट्टा दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट कमेटी की ओर से ये चुनाव अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए कराई जा रही है. जिसमें जिले भर से बंगाली समुदाय के लोग वोटिंग करने पहुंच रहे हैं. चुनाव को लेकर महिला मतदाता उत्साहित दिखी