बिहार: मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने बिहार शरीफ के हिरण्य पर्वत का किया निरीक्षण, पौधा रोपण भी किया
Bihar, Nalanda | Apr 6, 2025 पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने रविवार की दोपहर 12 बजे बिहारशरीफ के हिरण्य पर्वत का निरीक्षण कर पौधा रोपण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि हिरण्य पर्वत पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि बिहारशरीफ के हिरण्य पर्वत और बाबा मणिराम अखाड़ा का उन्नयन का कार्य किया जाएगा।