मुरैना नगर: पलकनी गांव में शादी समारोह के दौरान चाचा ने भतीजे के साथ की मारपीट, ग्वालियर रेफर
कैलारस थाना क्षेत्र के पलकनी गांव में एक ऐसा मामला बताया गया, जहां शादी समारोह के दौरान चाचा ने नशे में धुत्त होकर भतीजे के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद उसको मुरैना जिला अस्पताल लाया गया था ।जहां डॉक्टर के द्वारा घायल का उपचार किया गया और उसकी गंभीर हालत होने के कारण डॉक्टर के द्वारा उसको ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया ।