कोल: थिरामई ईंट भट्ठे पर संदिग्ध अवस्था में मिला मजदूर का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Koil, Aligarh | Apr 20, 2025 थिरामई के ईंट भट्टे पर संदिग्ध अवस्था में मजदूर का शव पड़ा मिला है। महोबा निवासी करीब 42 वर्षीय गंगाराम ईंट भट्टे पर पिछले कई वर्षों से काम किया करते थे। शनिवार रात्रि गंगाराम रोजाना की तरह ईंट भट्टे की छत पर चारपाई पर सो गए थे। रविवार सुबह 8 बजे मजदूर भट्टे पर पहुंचे तो गंगाराम की चारपाई छत पर थी लेकिन गंगाराम लहूलुहान और मृत अवस्था में जमीन पर पड़े थे।