केदारनाथ धाम में 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत बड़ी कार्रवाई!!
बिना पुलिस सत्यापन और वैध आधार कार्ड के रह रहे 15 तथाकथित बाबाओं पर पुलिस का शिकंजा।
यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केदारनाथ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पहचान पत्रों और पुलिस सत्यापन की गहन जांच की गई।
जिन लोगों के पास पुलिस सत्यापन या वैध पहचान पत्र नहीं मिले, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें केदारनाथ धाम से गौरीकुंड भेज दिया गया।
प्रशासन का साफ संदेश— केदारनाथ धाम की सुरक्षा, पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा।
चारधाम यात्रा के दौरान ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। यदि आपको कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दें।
#Kedarnath #OperationKalnemi #CharDhamYatra #Rudraprayag #Uttarakhand #KedarnathDham #Police #BreakingNews