सरधना: श्री राम चरित्र प्रदर्शन में भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुआ अंतिम युद्ध, एक तीर से रावण का किया वध
सरधना नगर के शहीद द्वार के निकट रामलीला मैदान में श्री राम चरित्र प्रदर्शन के अंतर्गत रामलीला मैदान में श्री रामा मंडल के कलाकारों द्वारा अहिरावण वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से रामायण के प्रसंग को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की लीलाओं को देखय दर्शक भक्तिभाव से सराबोर हो गए