स्लीमनाबाद: पोनिया गांव में सूने मकान का ताला तोड़कर 80 हजार रुपए के जेवरात और नकदी चोरी
स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पोनिया में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया और सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत कुल 80 हजार रुपये का माल समेट कर ले गए जानकारी के अनुसार, फरियादी दिलीप यादव पिता कुंजी लाल यादव, उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पोनिया किसी काम से बाहर गए हुए थे।