Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana

अगर मुख्यमंत्री एडीआर की रिर्पोट से संतुष्ट नहीं हैं तो वह उस एनजीओ पर कार्रवाई करें। उनके लिए यह कौन सी बड़ी बात है----*नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर

Dharwala, Chamba | Jul 30, 2026

MORE NEWS

नवंबर से पहले HRTC को मिलेगी 350 नई बसों की सौगात, सुक्खू सरकार ने तेज की रफ्तार----- सुरजीत भरमौरी

नवंबर से पहले HRTC को मिलेगी 350 नई बसों की सौगात, सुक्खू सरकार ने तेज की रफ्तार----- सुरजीत भरमौरी

Dharwala, Chamba | Jul 30, 2026

मनाली-अटल टनल मार्ग पर बढ़ा खतरा, स्नो गैलरी में सड़क पर पानी भरने से सफर जोखिम भरा

मनाली-अटल टनल मार्ग पर बढ़ा खतरा, स्नो गैलरी में सड़क पर पानी भरने से सफर जोखिम भरा

Dharwala, Chamba | Jul 30, 2026

भरमौर के बन्नी से आया खौफनाक वीडियो  नाले का जलस्तर बढ़ने से बीच रास्ते में फंसी रहे स्कूल के बच्चे।

भरमौर के बन्नी नाले में अचानक आई बाढ़, बच्चे, श्रद्धालु और वाहन फंसे

पहाड़ों पर हल्की बारिश के बाद अचानक बढ़ा जलस्तर, ग्रामीणों ने स्थायी पुल निर्माण की मांग दोहराई

हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर, 30 जुलाई।

भरमौर क्षेत्र के बन्नी नाले में गुरुवार को अचानक आई बाढ़ से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नाले का जलस्तर एकाएक बढ़ जाने से कई श्रद्धालु, स्थानीय बच्चे और कुछ वाहन दोनों ओर फंस गए। हालांकि समय रहते लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर अपनी जान बचाई और किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पहाड़ों पर हल्की बारिश होते ही बन्नी नाले का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है, जिससे यहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की जान जोखिम में पड़ जाती है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु इस मार्ग से मंदिरों के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में यह नाला उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और हर वर्ष बरसात के दौरान यही स्थिति उत्पन्न होती है। इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से बन्नी नाले पर शीघ्र एक स्थायी पुल के निर्माण की मांग उठाई है, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से बरसात के मौसम में नाले के आसपास सुरक्षा प्रबंध बढ़ाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

भरमौर के बन्नी से आया खौफनाक वीडियो नाले का जलस्तर बढ़ने से बीच रास्ते में फंसी रहे स्कूल के बच्चे। भरमौर के बन्नी नाले में अचानक आई बाढ़, बच्चे, श्रद्धालु और वाहन फंसे पहाड़ों पर हल्की बारिश के बाद अचानक बढ़ा जलस्तर, ग्रामीणों ने स्थायी पुल निर्माण की मांग दोहराई हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर, 30 जुलाई। भरमौर क्षेत्र के बन्नी नाले में गुरुवार को अचानक आई बाढ़ से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नाले का जलस्तर एकाएक बढ़ जाने से कई श्रद्धालु, स्थानीय बच्चे और कुछ वाहन दोनों ओर फंस गए। हालांकि समय रहते लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर अपनी जान बचाई और किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहाड़ों पर हल्की बारिश होते ही बन्नी नाले का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है, जिससे यहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की जान जोखिम में पड़ जाती है। प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु इस मार्ग से मंदिरों के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में यह नाला उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं और हर वर्ष बरसात के दौरान यही स्थिति उत्पन्न होती है। इसके बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से बन्नी नाले पर शीघ्र एक स्थायी पुल के निर्माण की मांग उठाई है, ताकि बरसात के दिनों में लोगों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से बरसात के मौसम में नाले के आसपास सुरक्षा प्रबंध बढ़ाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

Dharwala, Chamba | Jul 30, 2026